Header Ads

Seo Services

भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह पहुंचे घोङासहन कवैया मे शिवहर उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में

मोतिहारी घोङासहन से कुमार गौरव रिपोर्ट


शिवहर लोक सभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी रमा देवी के समर्थन में भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह शनिवार को घोड़ासहन क्षेत्र के राजेद प्रताप  सिंह मंगल  प्र0कुशवाहा उच्च विद्यालय  कवैया में जन सभा को सम्बोधित किया। उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित चुनावी सभा में पवन सिंह ने कहा कि देश के विकास एवं स्थिरता के लिए नरेन्द्र मोदी का सत्ता में आना आवश्यक है। लोग की मांग पर भोजपुरी गाना भी गाय, भोजपुरी गाना नए छठ का गीत गाय, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को जोड़ा अपने सुपरहिट फिल्म  का भी कुछ गाना गाया जो भी गाना गाएं सभी में नरेंद्र मोदी को जोड़ा गया ,भोजपुरी हीरो पवन सिंह ने कहा ,

देश की सुरक्षा व सैनिकों के सम्मान के साथ सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर सारा देश मोदी जी के साथ है और एनडीए की सरकार का बनना तय है। उपस्थित लोगों के आग्रह पर उन्होंने भोजपुरी गीत भी सुनाये। प्रदेश उपाध्यक्ष सह बैकंुठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि देश की सुरक्षा व विकास के क्षेत्र में एनडीए की सरकार काफी अच्छा काम किया है। बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुशवाहा ने कहा कि जो स्वयं पारिवारिक झगड़ों में उलझे हों वे देश का क्या विकास करेंगे। अध्यक्षता जद यू के प्रखंड अध्यक्ष मंगल कुशवाहा व संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। इसके पूर्व जद यू संयोजक रामपुकार सिन्हा ने पवन सिंह स्वागत किया।

1 comment:

Powered by Blogger.