पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष बने नवेन्दु
कुमार गौरव रिपोर्टर
परिंदों को नहीं दी जाती तालीम उड़ानों की,,
खुद ही तय करते हैं वो मंजिल आसमानों की,,
रखते हैं जो हौसला असमां को छूने का,,
उनको होती नहीं परवाह गिर जाने की।।
इसे ही चरितार्थ किया है जिला के चर्चित पत्रकार नवेन्दु कुमार सिंह। ये पूर्वी चम्पारण जिले के एक छोटे से गाँव पदुमकेर, पताही के रहने वाले हैं। जो भारत-नेपाल पत्रकारों के संगठन “मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी” का जिला अध्यक्ष बनाए गए है। ये लगभग 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में तहलका मचाए हुए हैं। इनके जिला अध्यक्ष बनने पर मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के सदस्यों ने बधाई दी है। वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेन्द्र तिवारी ने कहा कि नवेन्दु में पत्रकारिता के क्षेत्र से लेकर पत्रकारों के हित के लिए वो जोश और जजबा देखा गया है। इसी को लेकर इनको जिले का कार्य भार दिया गया है। मुझे उम्मीद है कि इस संगठन के लिए दिल से काम करेंगे। उक्त मौके पर जिले के पत्रकारो ने बधाई दी।

No comments: