क्या होता है ? प्लांटर फेशिआइटिस:-डॉ० मधुरेंद्र जी ने बतलाया
पवन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
ढाका/ प्लांटर फेशिआइटिस एक प्रकार की मांसपेशी होती है। जो हमारे तालुओं और एड़ी को आपस में जोड़ती है। अगर इसमें वजन उठाने या किसी प्रकार की चोट से लगातार खिंचाव हो, तो प्लांटर फेशिआइटिस की शिकायत हो सकती है। वही अत्यधिक शारीरिक गतिविधि करने या प्रति दिन घंटो खड़े रहने चप्पल, जूते के आकार-प्रकार में अचानक बदलाव होने से प्लांटर फेशिआइटिस की शिकायत हो सकती है।
इसका लक्षण दिखने पर परामर्श- प्लांटर फेशिआइटिस के लक्षण शुरुआत में समान होता है। पैर के तलुओं में सामान्य दर्द होता है। रोग जब गंभीर स्थिति तक पहुंच जाता है। तो मरीज को बहुत तेज दर्द होता है। तथा वैसे व्यक्ति को चलना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। एड़ी में दर्द के साथ-साथ बुखार भी आने लगे तो, विशेषज्ञ से तुरंत सलाह लेना चाहिए। तथा ऐसे मरीज को ए-क्सरे एम०आर०आई खून की जांच करवाई जा सकती है। जिससे रोगी की स्पष्ट स्थिति ज्ञात की जा सकती है।
ऐसे हो सकते हैं लक्षण- ऐड़ी के निचले हिस्से में दर्द के साथ जकड़न होना।
पैर के तल में पीला पड़ना।
पैर में हल्की सूजन या लालिमा आना आदि।
इन रोग संबंधी सारी जानकारियां ढाका के सुप्रसिद्ध चिकित्सक मधुरेंद्र कुमार (बी०पी०टी, एम०पी०टी,न्यूरो, जयपुर। सचदेवा फिजियोथैरेपी पी०डब्ल्यू०डी ऑफिस के सामने, मोतिहारी रोड ढाका) ने एक भेंट वार्ता के दौरान अपने चिकित्सक कक्ष में कहीं।

No comments: