मोबाइल टावर की निष्क्रियता से सिम धारक परेशान।
कुमार गौरव की रिपोर्टिंग
ढाका तथा घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बीएसएनएल का टावर की निष्क्रियता से सभी सिम उपभोक्ता एक दूसरे स्थान से संपर्क विहीन है। आम जनता के साथ-साथ सरकारी कार्यालय में इस सिम का प्रयोग अधिकांश होता है। दैनिक रूप से इस सिम से बात-चीत करने में अत्यधिक परेशानी हो रही है। मोबाइल में टावर न रहना, अगर टावर रहे भी तो रूठ व्यस्त बताना, आधा- अधूरा बातचीत के दौरान ही संपर्क विहीन होना, आदि सारी समस्याएं निरंतर होती रहती है। अभी के हालात में लोकसभा चुनाव का माहौल है। देखा जाए तो अधिकांश बीएसएनएल का सिम सरकारी कर्मचारी के पास उपलब्ध हैं। फिर भी एक दूसरे जगह से ठीक से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस कंपनी के कर्मचारी कुंभकरणी नींद में सोए हुए हैं। अब देखना है कि इस नींद से कब तक जागेंगे।

No comments: