Header Ads

Seo Services

मुखिया ने महादलित के घर मे घुस कर की मारपीट

रामगढ़वा  से  सरफुल्लाह  हुसैन  की  रिपोर्ट 

रामगढ़वा। प्रखण्ड इनरवा पंचायत के मुखिया शिव चन्द्र यादव ने अपने समर्थकों के साथ महादलित जाती के सुनील कुमार के घर में शनिवार रात लगभग 9 बजे घुस कर मारपीट की। 

     इस सम्बंध में सुनील कुमार ने रामगढ़वा थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में सुनील कुमार ने कहा है कि इनरवा मुखिया शिवचन्द्र यादव, भाई रामचंद्र यादव, पुत्र थारू यादव, संजय साह, अभिषेक कुमार सहित 30 -35 की संख्या में अज्ञात आदमियों को लेकर मेरे घर का दरवाजा तोड़ते हुए घर मे घुसे और गाली गलौज करने लगे, मारपीट, बदसुलूकी और जान से मारने की धमकी भी देने लगे।मुझे नीच जाती, हरिजन शब्द कहने लगे। और मेरे अलमारी में रखे 22000 रुपया भी ले कर चलते बने। और एक लाख का गहना भी ले गए। और यह भी धमकी दी कि विकाशमित्र मेरे सामने कुछ भी नहीं है। नौकरी से हटवा देंगे।

No comments:

Powered by Blogger.