Header Ads

Seo Services

मुजफ्फरपुर मे कर्यक्रम की सफलता के लिए जितनी शुभकामनाए मिली पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।शुभकामनाओं के साथ प्रोत्साहन भी मिलता रहा।

बिहार मुजफ्फरपुरकार्यक्रम की सफलता के लिए जितनी शुभकामनाए मिली पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।शुभकामनाओं के साथ प्रोत्साहन भी मिलता रहा। हमारे प्रसन्नता का कोई पैमाना ही नही बचा।

लेकिन दिल अभी तक कुछ बोलने और लिखने के लिए बेचैन है।
2022 में मुजफ्फरपुर शहर में आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसका नेतृत्व किसी न किसी रूप में भाजपा नेताओं ने ही किया था।
2023 में वह कार्यक्रम सिर्फ 2 स्थानों पर सिमट गया।
2024 में यह कार्यक्रम सिर्फ और सिर्फ ब्रह्मर्षि विकास संगठन मुजफ्फरपुर द्वारा पूरी भव्यता_ दिव्यता के साथ किया गया।

कुछ भाजपा नेता जो ब्रम्हर्षि है लेकिन अब ब्रम्हर्षियो के बैठक में आने में शर्म महसूस करते है।

भाई के कार्यक्रम में तभी शिरकत करेंगे जब मंच मिलेगा।दूसरे के भाषण पर ताली नहीं बजाएंगे।ऐसे सोच वालो पर तरस आती है की उनके भाषण पर ताली कौन बजाएगा।जनता तो वैसे लोगो को ताली बजाने लायक भी नहीं छोड़ेगी।और जिस किसी ने ऐसी भावना रखी है,उनके साथ ऐसा हो चुका है।

ऐसे कुत्सित भावना से ग्रसित लोगो ने स्वामी जी के कार्यक्रम से उपर स्वार्थ परक और वोट से संबंधित आपातकाल के कार्यक्रम को उपर रखा।बहुत सारे भाईयो को कार्यक्रम में आने से रोका।
कार्यक्रम संचालन में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा को जल्दी ले जाने के नाम पर अव्यवस्था फैलाने का विफल प्रयास भी हुआ।

कार्यक्रम को तय व्यवस्था से अलग परिस्थितिजन्य व्यवस्था के अनुरूप संचालन करना पड़ा।अन्यथा कार्यक्रम एक अलग ही रूप में परिलक्षित होता।

पर अद्भुत धैर्य के साथ आप सभी ने कार्यक्रम को इतना सफल बनाया कि शुभकामनाओं के भार से हम सभी संगठन के कार्यकर्ता तर बतर हो गए 
आप सभी को हार्दिक शुभकामना और आभार।सादरसुनील कुमारमहासचिव

No comments:

Powered by Blogger.