Header Ads

Seo Services

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा, मुजफ्फरपुर के सभागार में किया गया,

बिहार मुजफ्फरपुर मे  दिनांक 21 जून 2023 को सुबह 07 बजे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा, मुजफ्फरपुर के सभागार में किया गया, जिसके अन्तर्गत उपस्थित लोगों को योग के बारे में श्री देवेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि योग का अर्थ जोड़ना होता है। इसमें शरीर को मन एवं आत्मा से अध्यात्मिक तौर पर जोड़कर ध्यान एवं प्रणायाम करने से शरीर निरोग होता है। किसी तरह के अवसाद से छूटकारा पाने के लिए ध्यान एवं प्रणायाम बहुत ही उपयोगी है। योग विकारों को दूर करने, शारीरिक एवं मांसिक संतुलन बनाने एवं मन और आत्मा से मिलन की एक निःशुल्क प्रणाली है।
 साथ ही बसुधैव कुटुम्बकम के रूप में प्रत्येक व्यक्ति का विश्व व्यापक मानवता के प्रति समर्पन एवं जुड़ाव का भाव ही योग है। धरती एक है और इस पर बसने वाले सभी हमारे है, सभी का भविष्य समान रूप से सवारने का कोशिश करते रहना भी योग ही है। विश्व व्यापक एकता (ग्लोबल यूनिटी) ही अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य होना चाहिए। योग सदैव व्यक्ति, परिवार, समाज, देश एवं संपूर्ण मानवता के लिए वरदान है। इसके बाद उपस्थित लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया एवं सधन्यवाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments:

Powered by Blogger.