मोतिहारी पुलिस को उस वक़्त बड़ी सफलता कुख्यात सूटर सुमन शौरभ हुआ गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस को उस वक़्त बड़ी सफलता हासिल हुई जब उत्तर बिहार के कुख्यात सुपारी किलर व दहशत का दूसरा नाम यानी सुमन सौरभ को चकिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया ।दरअसल पुलिस को ये गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात सुमन चकिया के एक गांव में एक बड़ी वारदात जो तीन दिनों पूर्व एक बस संचालक पर हत्या करने की नीयत से गोली मारी गयी थी ,का मुख्य शूटर सुमन सौरभ छुपा है ,तो चकिया डी एस पी के नेतृतव में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई तो शातिर अपराधी व 50 हज़ार का इनामी सुमन सौरभ चकिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया । इसकी जानकारी देते हुए मोतिहारी एस पी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि उक्त अपराधी ने ही बेतिया कोर्ट में दिनदहाड़े उत्तर बिहार व नेपाल का आतंक बबलू दुबे को गोली मार। मौत के घाट उतार दिया था ।इतना ही नही उसने मोतिहारी शहर के बीचोबीच कांग्रेस नेता मुनमुन जयसवाल के पुत्र व वार्ड पार्षद के पति छोटू जयसवाल को दर्जनों लोगों के बीच दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मार हत्या किया था.


No comments: