Header Ads

Seo Services

लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ करें मतदान:-मो०जमशेद।

पवन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ।

ढाका/लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ सभी मतदाता अपना-अपना मतदान अवश्य करें।क्योंकि आप सभी मतदाताओं का यह मतदान बहुत ही कीमती है। इस मतदान से ही देश को सही दिशा-निर्देश मिलेगा। साथ-साथ लोकतंत्र मजबूत होगा।इस लोकतंत्र में सभी अधिकारों से बड़ा अधिकार मतदान ही हैं। उक्त सारी बातें शिक्षा से लेकर सामाजिक क्षेत्रों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयत्नशील तथा युवाओं में अपना अलग प्रभाव रखने वाले मो० जमशेद आलम ने एक भेट वार्ता के दौरान अपने निवास स्थान (बरेवा) पर कहीं। उन्होंने अपील करते हुए यह भी कहा कि आप सभी मतदाताधिकारी अपने मत के अधिकारों का प्रयोग जात-पात के इस भेद-भाव से ऊपर उठकर देश के उज्जवल भविष्य के लिए इसी 12 मई को अपने कर्तव्य का सही से निर्वाह करें। तथा साथ-साथ अपने परिवार, गांव-मोहल्ले के सभी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने सभी मतदाताओं को मतदान के दिन शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया। इनके इस प्रेरणा से मतदाताओं में मतदान के प्रति ज्यादा ही प्रभावित हुए हैं।

No comments:

Powered by Blogger.