Header Ads

Seo Services

डब्ल्यू डब्ल्यू एफ-इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पाण्डा फेस्ट मदनपुर एवं दरदरी के 2019 में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व कर बढाया बगहा व जिले का मान


बगहा/बगहा गुरुवार को 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2019 को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल पाण्डा फेस्ट में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए बिहार राज्य से दो उत्कृष्ट विद्यालयों में रा.उ. मध्य विद्यालय मदनपुर एवं मध्य विद्यालय दरदरी, का एक पृथ्वी कार्यक्रम के अन्तर्गत चयन दिनांक 09 अप्रैल 2019 को राज्य स्तरीय पाण्डा फेस्ट में हुआ था । विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबन्धन, जल प्रबन्धन, उर्जा नियोजन, तथा वन्य जीव संरक्षण पर पिछले एक वर्ष से अपने विद्यालय में कार्य किया था । उपयुक्त कार्यो की राष्ट्रीय प्रदर्शनी नई दिल्ली में आयोजित थी । बिहार के छात्रों और अध्यापकों ने अपने किये गये कार्यो को बडे ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया । जिसे अन्य राज्यों के प्रतिभागियों के साथ साथ अतिथियों ने भी सराहा । प्रदर्शनी में जम्मू कश्मीर, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, असम, कर्नाटक, बिहार, आदि राज्य से प्रतिभागी सम्मिलित हुये । बिहार के बच्चों के प्रदर्शनी को देखने के बाद डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल रवि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अभाव के जीवन मेें अपने काम को कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है । हमें बिहार के विद्यार्थियों से सीखना चाहिए । कार्यक्रम में बिहार राज्य का कार्य उत्कृष्ट व सहरानीय रहा । विद्याथियों तथा उनके अध्यापको को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा दो प्रखण्ड के रा. उ.मध्य विद्यालय मदनपुर तथा रा.उ.विद्यालय दरदरी, से प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता, तथा सहायक शिक्षक, अभिषेक कुमार, अजीत तिवारी, सहायक शिक्षिका गिरीजा कुमारी तथा डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया से कार्यक्रम पदाधिकारी बांकेलाल प्रजापति एवं सहायक समन्वयक, डा. कमलेश कुमार मौर्य  ने राज्य का प्रतिनिधित्व कर राज्य का सम्मान बढ़ाया । राज्य के इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकरी हरेन्द्र झा तथा बगहा दो प्रखण्ड के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सुभाष बैठा एवं शमी अहमद, वाल्मीकी व्याध्र आरक्ष डिवीजन 02 के क्थ्व् गौरव ओझा ने विद्यालय मेे हो रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए छात्रों एवं अध्यापको को बधाई दी है ।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र अविनाश कुमार, साहिल कुमार, बेचू कुमार और आरती कुमारी ने प्रतिभाग किया था ।

No comments:

Powered by Blogger.