Header Ads

Seo Services

अचानक आग लगने से 9 घर जलकर खाक।

अगलगी में 9 घर जले लाखों का नुकसान ।

मझौलिया राजू शर्मा  की रिपोर्ट।।


 रविवार के दिन मझौलिया थाना क्षेत्र के रमपुरवा महानवा पंचायत बढ़ईया टोला  वार्ड नंबर 4 में  देखते ही देखते हैं आग ने  रूद्र रूप अख्तियार कर लिया। हालत  बेकाबू देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर दमकल एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । तब तक बहुत देर हो चुका था । अंचल निरीक्षक हरिशंकर राम ने बताया कि  9 घर जलकर खाक हो गया।जिसमें अमरुल नशा,असलम,मुसमत नैना खातून,अनारश,मैनवर मिया,अफरोज आलम,गुलबहार मिया,जमाई मिया,वसियर मिया आदि का घर जला है । इस आग लगी में लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई जिसमें अनाज, बर्तन , फर्नीचर, कपड़े,पशुचारा आदि है । वही अंचलाधिकारी प्रबीन कुमार सिन्हा ने बताया कि अग्निपीड़ितों की सूची तैयार कर सरकारी स्तर पर मद्दत दिया जायेगा।

No comments:

Powered by Blogger.