मतदान के प्रति सभी मतदाताओं को जागरूक करें:-नवेन्दु।
पवन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
ढाका/लोकतंत्र के इस महापर्व को हर्षोल्लास के साथ 12 मई 2019 रोज-रविवार को सभी मताधिकारी निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें। क्योंकि मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। उक्त बातें नवेन्दु कुमार (भारत- नेपाल पत्रकार, संगठन मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष) ने एक भेंट वार्ता के दौरान अपने निवास स्थान (ग्राम+ पोस्ट-पदुमकेर,थाना-पताही) पर कहीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हम सबों के बीच कोई न कोई पर्व आते रहते हैं।परंतु लंबे समय इंतजार के बाद आए राष्ट्र निर्माण हेतु इस लोकतंत्र के महापर्व को अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतों का प्रयोग करके इस पर्व को मनाए। इस बहुमूल्य मतदान से नए भारत, समृद्ध भारत, शक्तिशाली भारत, समर्थ भारत, स्वच्छ व स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए हम सभी को पूर्ण योगदान की आवश्यकता है। श्री कुमार ने अपील करते हुए,कहा कि आपके आस-पास के टोला, मोहल्ला, गाँव, के सभी मताधिकारी को एक दूसरे को प्ररित कर मतदान करने के प्रति जागरूक करें। तथा मतदान के महत्व के बारे में सरलता से समझाएं। इससे मतदान का प्रतिशत बढ़ने के साथ-साथ लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कुछ सीखना हो तो रमण कुमार (जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण) ने स्वयं मतदाता जागरूक अभियान को लेकर गांव,टोला मुहल्ले, से लेकर खेतों,खलिहानों तक पैदल चलकर शत-प्रतिशत सफल मतदान के लिए अलग-अलग अंदाजों में मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं।इसलिए हम सभी को अपना-अपना दायित्व हो रहा है। कि मतदान के प्रति मतदाताओं को प्रेरित करें। तथा इस लोकतंत्र के निर्माण में पूर्ण सहयोग करें।

No comments: