मोतिहारी-सात शातिर चोर गिरफ्तार
भारत नेपाल सीमा पर मोटरसाकिल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक संगटित गिरोह का उद्भेदन पूर्वी चम्पारण की पुलिस ने किया है.रक्सौल सीमा पर ये अपराधी मोटरसाईकिल लूट की घटनाओं को अंजाम देकर गाडियों को नेपाल में बेचते थे. गिरफ्तार अपराधियों में एक नेपाल के बारा जिला का निवासी है तो दो पश्चिमी चम्पारण के.इन अपराधियों ने कल ही रक्सौल बाजार में दिन दहाडे गोली मारकर एक मोटरसाईकिल की लूट की घटना को अंजाम दिया था.घटना के बाद त्वरित कारवाई करते हुए रक्सौल और आदापुर थाना पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल और कारतूस को बरामद किया है.

No comments: