जन सहयोग से नाली निर्माण का कार्य हुआ प्रारंभ
कुमार गौरव की रिपोर्टिंग
घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर खास ग्राम जो घोड़ासहन प्रखंड मुख्यालय से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह गांव घोड़ासहन प्रखंड मुख्यालय से अनेक छोटे बड़े गांवो को जोड़ती है, प्रखंड मुख्यालय से नजदीक होने और शहरी क्षेत्र में आने वाले यह गांव विकास से कोषों दूर है नाली नही होने के कारण सालो भर नाली का पानी सड़क पर ही गिरता है ,जिससे सालो भर सड़क की स्थिति नारकीय बनी रहती है, और इस सड़क से घोड़ासहन प्रखंड मुख्यालय और कोचिंग करने आने वाले लोग और छात्रों का गिरना और जख्मी होना आम बात बन गयी हैं ,2 वर्षों नाली निर्माण नही होने पर श्रीपुर खास के युवाओं ने चंदा वसूल कर नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया, उक्त मौके पर सरपंच पति रामचंद्र सिंह, आकाश कुमार सिंह, टहल भगत चौरसिया, रामप्रवेश यादव, आदित्य कुमार, श्यामबाबू कुमारसहित सैकड़ों युवकों ने जन सहयोग से नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया।

No comments: