अगलगी में तीन घर हुआ जलकर खाक
बगहा/बगहा नगर के कैलाशनगर में गुरुवार की शाम वार्ड नम्बर आठ (नरैनापुर घाट के समीप) आग लगने से तीन घर जलकर खाक हो गया । इस आगजनी में लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी । घर के परिजन व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे पर आग ने अपना विक्राल रूप ले चुका था । फूस का घर होने के कारण चिंगारी आग में बदल गयी । देखते ही देखते पल भर में ही देर तीन घर जलकर राख हो गयी । स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड व अंचलाधिकारी को दी । इस आगलगी में मिठाई चौधरी, हीरा चौधरी, बिहारी यादव के घर जल कर राख हो गये हैं ।

No comments: