अचार संहिता मे भी टगे है नेताओ के पोस्टर्स,
समाचार सच के सिवा कुछ नहीं सोशल मीडिया और बिहार समाचार रिपोर्टर, कुमार गौरव
लोक सभा चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टी, उम्मीदवारों सहित अन्य बैनर पोस्टर को हटाया जा चूका है। शहर के विभिन्न पोल, दिवालों और अन्य स्थानों पर लगे बैनर पोस्टर को निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश पर हटाया जाना है। बिना अनुमति के बैनर पोस्टर लगाने वालों पर केस दर्ज भी करने का प्रावधान है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाता है। परन्तु कुछ जगहों पर बिजली व दूरभाष के खम्भों पर अभी भी शिक्षण संस्थानों से लेकर नेताओं तक के बैनर /पोस्टर झूल रहें हैं। इसका जीताजागता उदहारण बनकटवा प्रखंड के जितना थाना क्षेत्र अवस्थित कोईरगांवा में देखा जा सकता है। जहाँ बिजली के खम्भे पर एक नेता का पोस्टर अभी भी झूल रहा है। वहीँ घोडासहन प्रखंड के घोडासहन थाना क्षेत्र अवस्थित रामायणी बाबा मंदिर के सटे पोखर किनारे लगे बिजली के खम्भे पर भी किसी शिक्षण संसथान व एक ब्यूटी पार्लर का फ्लेक्स अभी भी टंगा हुआ है। जबकि मोतिहारी में बिजली के खम्भे पर लगे शिक्षण संस्थानों के बैनर /फ्लेक्स को लेकर आदर्श अचार संहिता उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया है।

No comments: