डाॅ. प्रेम बने घोड़ासहन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
कुमार गौरव की रिपोर्टिंग
पूर्वी चंपारण घोड़ासहन
जिला असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी के आदेश पर बनकटवा प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. प्रेमसागर प्रसाद ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में घोड़ासहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में अपना प्रभार ग्रहण किया।
पटना पीएमसीएच में मुख्य आकस्मिक चिकित्सा पदाधिकारी (प्लास्टिक सर्जरी विभाग) के रूप में स्थान्तरित डॉ. पीएन गुप्ता ने डॉ. प्रसाद को प्रभार सौंपा। ज्ञात हो की सिविल सर्जन के पत्रांक 952 दिनांक 11 अप्रैल 19 द्वारा बनकटवा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रभार लेने का निर्देश दिया गया था। इधर प्रभार देने के बाद डॉ. गुप्ता ने वितीय प्रभार के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि दो से तीन रोज में वह प्रभार सौंप दिया जाएगा।
मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्णमुरारी प्रसाद गुप्ता, डॉ. तरुण कुमार, यूनिसेफ बीएमसी मुनेन्द्र कुमार, केयर के राजन कुमार, एएनएम ललिता देवी, स्वास्थ्यकर्मी शैलेन्द्र कुमार समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

No comments: