Header Ads

Seo Services

NDA की होगी ऐतिहासिक जीत

पवन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

ढाका/घोडा़सहन प्रखंड क्षेत्र के चौदह पंचायतो के जदयू, भाजपा व लोजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक पुरनहिया धर्मशाला में शुक्रवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंगल कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वहीं इस बैठक का संचालन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ने की। तथा धन्यवाद ज्ञापन लोजपा नेता बच्चा शरण ने की। इस बैठक को संबोधित करते हुए शिवहर लोकसभा क्षेत्र के जदयू संयोजक (चुनाव अभियान समिति) के रामपुकार सिन्हा ने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए की 40 सीटों पर ऐतिहासिक जीत होगी। फिर से नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा के शिवहर लोकसभा क्षेत्र के विस्तारक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामा देवी 5 लाख मतों से चुनाव जीतेगी। तथा भाजपा सह विस्तारक मुन्ना शाही ने कहा कि ढाका विधानसभा क्षेत्र से 1 लाख मतों से रामा देवी आगे रहेगी। इसी बीच जदयु के संयोजक संजय पटेल ने कहा कि भाजपा, जदयु व लोजपा के कर्यकर्ता इस चुनाव में अपने शक्ति का एहसास कराएंगे। इस मौके पर ब्रह्मदेव साह, नागेंद्र साह, परदेसी कुशवाहा, शंभू सिंह, डॉ सच्चिदानंद कुशवाहा, पारस जायसवाल, राम बाबू प्रसाद, दीपलाल, शक्तिनाथ झा, हरिश्चंद्र गुप्ता, ओमलाल श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, रंजेश सिन्हा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments:

Powered by Blogger.