युवा जदयू नेता प्रेम कुमार चौधरी ने की कार्यकर्ता गोष्टी को संबोधित
राजू शर्मा की रिपोर्ट
बाल्मीकि नगर में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता इंजीनियर प्रेम कुमार चौधरी ने बाल्मीकि नगर के बाल विद्या केंद्र के प्रांगण में कार्यकर्ता गोष्ठी को संबोधित किया । बताते चलें कि 2019 लोकसभा चुनाव मैं प्रेम कुमार चौधरी भी लोकसभा के प्रत्याशी थे लेकिन माननीय मुख्यमंत्री के कहने पर बैद्यनाथ प्रसाद महतो को बाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से जदयू का प्रत्यासी बनाया गया । इसके बाबत उन्होंने बताया कि जदयू का हर कार्यकर्ता सिपाही है और नीतीश कुमार प्रत्येक कार्यकर्ता का मुखिया है । उनके आदेश के अनुसार लोकसभा सीट का बटवारा हुआ जिसमें हम नीतीश कुमार के साथ थे और हैं । इसमें किसी प्रकार का संसय नहीं है । आने वाले समय में बिहार का भविष्य होगा उज्जवल:- अपने कार्यकर्ता संगोष्ठी में इंजीनियर प्रेम कुमार चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आने वाला भविष्य बिहार का उज्जवल होगा . उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को गांव गांव गली गली जाकर एनडीए की विशेषताओं को हर एक मतदाताओं को बताने का आह्वान किया और कहा कि हम सभी एनडीए का सिपाही बनकर गांव के हर एक घर में जाकर मतदाताओं को एनडीए सरकार द्वारा किए गए कार्यों की गिनती बताएं प्रेम कुमार चौधरी ने आगे बताया कि एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए बिहार का हर एक कार्यकर्ता गांव गांव में जाकर हर एक मतदाता को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के कार्यकलापों को जनता के बीच दिखाया जा रहा है । एक सवाल के जवाब में इंजीनियर प्रेम कुमार चौधरी ने बताया कि हम लोकसभा प्रत्याशी थे लेकिन पार्टी हित के लिए हम सिपाही कुछ भी त्याग कर सकते हैं क्योंकि हमारे मुखिया नीतीश कुमार ने जिस व्यक्ति को टिकट दिया है वो हमारे अभिभावक के जैसा हैं और हम उनकी जीत के लिए तन मन धन से कोशिश करेंगे । आने वाला लोकसभा चुनाव देश ही नहीं बल्कि बिहार का भी उज्जवल भविष्य तय करेगा बताते चलें कि प्रेम कुमार चौधरी सोमवार से ही बाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं उनके साथ हैं जदयू के बहुत से कार्यकर्ता जनसंपर्क में लगे हुए हैं । कार्यकर्ता संगोष्ठी में उपस्थित अन्य नेताओं में मुख्य रूप से सूरज सहनी जिला उपाध्यक्ष राधे श्याम सहनी जल श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव सुरेश गुप्ता जिला अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ सुरेश मदेसिया सहित कामतानाथ गुप्ता, प्रदीप चौधरी भी उपस्थित रहे वहीं बाल्मीकि नगर क्षेत्र से उपस्थित ग्रामीणों में मोहन पासवान, राकेश कुमार, भरत प्रसाद सहित बहुत से ग्रामीण उपस्थित रहे ।

No comments: