शिवहर से निर्दलीय चुनाव लड़ेगी लवली आनंद
महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान होने के साथ ही कई दावेदार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. कांग्रेस में शामिल हुईं लवली आनंद ने शिवहर सीट आरजेडी के खाते में जाने पर बागी तेवर अख्तियार कर लिया है. उन्होंने कहा कि वह इस लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी.
कांग्रेस नेता लवली आनंद ने न्यूज 18 से बात करते हुए हुए दावा किया कि शिवहर लोकसभा सीट पैसे के बल पर खरीदी गई है. उन्होंने साफ कहा कि मैं शिवहर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर चुनाव मैदान में उतरकर वंहा की जनता का सम्मान करूंगी.
उन्होंने अपनी दावेदारी के समर्थन में कहा कि उनके पति आनंद मोहन शिवहर से दो बार सांसद रहे हैं और मात्र कुछ वोट से मेरी हार हुई थी. शिवहर की जनता तय करेगी कि पैसे से खरीदने वाले को वोट दे या जो वहां जमीन से जुड़ा हुआ है

No comments: