मोतिहारी समाहरणालय प्रवेशद्वार के बगल में सैंड आर्ट से बनी मधुरेन्द्र की कलाकृतियां करेंगी, मतदाताओं को जागरूक।
मधुरेन्द्र के सैंड आर्ट के लिये जगह का निरीक्षण करते मोतिहारी एसडीओ प्रियरंजन कुमार।
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी कॉलेक्ट्रीयट में प्रवेशद्वार के बायीं ओर गांधी उद्यान के ठीक सामने 25 अप्रैल से विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र की रेत कलाकृतियां मतदाताओं को जागरूक करेंगी। मोतिहारी सहित जिले के कई क्षेत्रीय लोगों अब इनके रेत कला को देख सकते हैं।इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रमन कुमार ने सैंड आर्ट से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। इसकी पुष्टि करते जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारिका रविदास ने मधुरेन्द्र के सैंड आर्ट प्रदर्शनी के लिए 30/20 का जगह सहित रंग-बिरंगे अबीर की व्यवस्था करा दी हैं। बता दे कि स्वीप आईकॉन सह प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र द्वारा बनाई गयीं रेत कलाकृतियां बगल के गांधी मैदान में घूमने आए वरीय अधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों सहित हजारों राहगीरों तथा आमजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। गौरतलब हो कि हालही में सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने नालंदा के कुंडलपुर महोत्सव में अपनी कला का बेहतरीन जौहर दिखाकर कर पटना प्रमंडल आयुक्त रॉबर्ट एल चोंगथु, नालंदा डीएम योगेंद्र सिंह सहित कई वरीय अधिकारियों को भी लोहा मनवा चुका हैं। मौके पर मधुरेन्द्र के सैंड आर्ट के लिये जगह का निरीक्षण मोतिहारी एसडीओ प्रियरंजन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी संजीव रंजन, रीतू गुप्ता, विक्की श्रीवास्तव, ने किया।

No comments: