सोशल यूथ कमिटी ने उतीर्ण छात्रों को किया सम्मानित
रामगढ़वा से सरफुल्लाह हुसैन की रिपोर्ट
रामगढ़वा। सोशल युथ कमिटी ऑफ बिहार ने रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पकहीं स्थित मदरसा रौजतुल उलूम में किया। जिसकी अध्यक्षता मौलान मोहम्मद कैश ने किया जबकि संचालन प्रो अताउल्लाह शम्शी ने किया । समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त वाले छात्रों को शिर्टिफिकेट ,मेडल और अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मो वहदत फ़ैज़ी ने कहा कि सच्ची लगन और कठिन परिश्रम से किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है। और अच्छी सफलता प्राप्त की जा सकती है।समारोह में अध्यक्ष ई फसीह अख्तर, नेमतुल्लाह, कार्यालय प्रभारी मो वसीम अख्तर ने बच्चों में अवार्ड दे कर सम्मानित किया।मौके पर तसनीम ज्या, सज्जाद आलम, मासूम आरजू, फैजुल्लाह,आसिफ आलम, इरफान आलम, विक्की कुमार, अहसन आलम,शुनटुस साह,शादाब शाकिब सहित सैकड़ों शिक्षा प्रेमी और समाजसेवी उपस्थित थे।

No comments: