मझौलिया पश्चिम चंपारण में पांच कन्याओं का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न
सुमित कुमार की रिपोर्ट
मझौलिया राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मझौलिया परिसर में सामूहिक आदर्श विवाह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस विवाह कार्यक्रम में पश्चिम चंपारण एवं पूर्वी चंपारण के 5 निर्धन कन्याओं का विवाह किया गया। सुबह से ही मंगल गीतों से मझौलिया गूंजती रही । यह सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम मझौलिया प्रखंड के व्यवसायियों कलाकारों जनप्रतिनिधियों एवं चिकित्सकों के सहयोग से आयोजित किया गया है ।इस विवाह के लिए बरात गाजे-बाजे के साथ कन्या मध्य विद्यालय मझौलिया परिसर से निकाली गई । यह बारात प्रखंड मुख्यालय से होते हुए मझौलिया बाजार चौक आदि का भ्रमण करते हुए विवाह स्थल लाई गई जहां आचार्य पंडित उमेश त्रिपाठी पंडित रमेश पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पांच कन्याओं का सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न कराई गई। इस विवाह में कन्याकन्याओं के उपयोग के लिए पलंग कुर्सी टेबल अलमीरा समेत सभी सामग्रियों को लोगों के द्वारा उपहार स्वरूप दिया गया। लोगों के द्वारा वर और वधू को आशीर्वाद देने के लिए पूरे दिन ताता लागी रही। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से अभिभावकों माताओं बहनों ने सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर आर्थिक सहयोग के साथ साथ कन्याओं के लिए उपहार प्रदान किया गया । इस सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में मधुरेश कुमार बेतिया के जयप्रकाश नगर की शादी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बनौरा बाजार के भू अली कुमारी के साथ भवानीपुर के जगदंबा पुर निवासी अनिल कुमार की शादी मझौलिया थाना क्षेत्र के सत भिडवा गांव निवासी मधु कुमारी के साथ रम्भू माझी पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मंझार मुसहरी की शादी कविता कुमारी के साथ मझौलिया थाना क्षेत्र के कविता कुमारी मदन माझी योगापट्टी थाना क्षेत्र के फतेहपुर के साथ सीता कुमारी मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर भटोला तथा मुनीलाल राम श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजाहा की शादी माला कुमारी बैरिया थाना क्षेत्र के तधवानंद्रपुर के साथ किया गया। इस सामूहिक के आदर्श विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष शंकर शर्मा सचिव डॉक्टर साबिर अली कोषाध्यक्ष अनिल सिंह गोलू श्रीवास्तव विनोद जायसवाल उमेश बरनवाल मुखिया अनिल कुमार बैठा सरपंच बिहारी राम उप मुखिया पुत्र आनंद कुमार उपसरपंच शंभू भारती पूर्व मुखिया सुरेंद्र शाह प्रियांशु मेडिकल के राजीव कुमार गुप्ता मनोज कुमार साह शंभू ठाकुर मदन पटेल मनजीत श्रीवास्तव विनोद संधि कृष्ण मोहन चौरसिया शांति मोहन नवादिया मनमोहन नवादिया संजय श्रीवास्तव लालबाबू चौरसिया आनंद कुमार राम रंजन पटेल फिरोज आलम संजय श्रीवास्तव उर्फ टिल्लू जी कार्यक्रम का संचालन सिंपू श्रीवास्तव द्वारा किया गया सदस्यों ने इस मौके पर प्रति वर्ष सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयुष करने का संकल्प लिया।

No comments: