Header Ads

Seo Services

मुम्बई में हुए दुष्कर्म मामले में धराया ढाका थाना क्षेत्र के पीपर वाज़िद गांव निवासी है,

मोतिहारी: मुम्बई में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना का आरोपित ढाका थाना क्षेत्र के पीपरा वाजिद गांव निवासी विनोद महतो के पुत्र अखिलेश कुमार को मुम्बई पुलिस ने ढाका पुलिस के सहयोग से बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार किया।


गिरफ्तारी के बाद उसे एसडीजेएम सिकरहना के न्यायालय में पेश किया गया। उसके बाद मुम्बई पुलिस उसे अपने साथ ले गयी। मुम्बई के नौगढ़ थाने की पुलिस एएसपी संजय पाटिल के नेतृत्व में यहां आयी थी। मुम्बई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अखिलेश कुमार वहां पर शीशे का गिलास बनाने का काम करता था। इसी दरम्यान भयन्दर ईस्ट की एक नाबालिग लड़की से पिछले करीब आठ नौ माह पूर्व प्रेम हो गया।


प्रेम प्रसंग के दौरान अवैध संबंध स्थापित हो गया। लड़की जब गर्भवती हो गयी तो उसे वह चकमा देकर वहां से फरार हो गया। लड़की सात माह की गर्भवती है। लड़की बिहार के गया जिले की रहने वाली है, जो अपने परिजन के साथ मुम्बई में रहती है। मामले को लेकर लड़की की मां ने गिरफ्तार आरोपित अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नौगढ़ ईस्ट थाने में 29 मार्च को एफआईआर दर्ज करायी। एफआईआर दर्ज होने के बाद मुम्बई पुलिस टावर लोकेशन के आधार पर अखिलेश की खोज में ढाका पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Powered by Blogger.