सिकरहना।जिला पदाधिकारी रमण कुमार के निर्देश पर मतदाता जागरूकता गया,
सिकरहना।जिला पदाधिकारी रमण कुमार के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत "वाक फाॅर वोट" कार्यक्रम रविवार की सुबह एसडीओ ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान जरूर करने के लिए अनुरोध सह आमंत्रण पत्र दिया गया. इस अभियान के दौरान आजादनगर,नया टोला,इस्लामपुर,सीतलपट्टी आदि मुहल्ला मे पहुंच कर लोगों को डीएम श्री कुमार के नाम से जारी आमंत्रण सह अनुरोध पत्र देते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया.साथ ही बीच बीच मे पदाधिकारीयों ने नारे बाजी करते हुये रैली निकाली ।इस मौके पर ढाका सीओ अशोक कुमार,यूनिसेफ के भागेश्वर चौधरी,ढाका व घोडासहन के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के कई शिक्षक गण मौजूद थे.

No comments: