Header Ads

Seo Services

घोड़ासहन थाना में महदेवा गांव स्थित सीएसपी से रविवार की रात दरवाजा का ताला तोड़ कर चोरों ने 56 हजार रुपए चुरा लिया।...


सीएसपी के हटाए गए कर्मी ने ताला तोड़ Rs.56 हजार चुराए, चंद घंटे बाद गिरफ्तार

कुमार गौरव रिपोर्टर


घोड़ासहन थाना में महदेवा गांव स्थित सीएसपी से रविवार की रात दरवाजा का ताला तोड़ कर चोरों ने 56 हजार रुपए चुरा लिया। सोमवार की सुबह सीएसपी संचालक उमाशंकर कुमार ने पुलिस को चोरी होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी चोर को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी गए रुपए भी बरामद कर लिया गया। 


चोरी सीएसपी में कुछ दिनों पूर्व कार्यरत एक कर्मी ने ही की थी। जिसे कुछ दिनों पूर्व सीएसपी संचालक ने हटा दिया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया चोर महदेवा गांव निवासी बाबूलाल महतो का पुत्र अमरेश कुमार है। उसे घर से गिरफ्तार किया गया। सिकरहना डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के उमाशंकर कुमार ने सोमवार की सुबह चोरी हो जाने की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष कुमार रोशन के नेतृत्व में चोर को गिरफ्तार करने व चोरी गए रुपए की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम उसे पकड़ने में कामयाब हुई। 


सीएसपी में चोरी करने के आरोप में पकड़े गए चोर के साथ अधिकारी।

No comments:

Powered by Blogger.