
बेतिया पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज गौनाहा शिकारपुर पुलिस द्वारा मटियरिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में एक सात वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी । मृत बालक के परिजनों ने बताया कि शादी में सरिक होने के लिए बसंतपुर गांव में आए हुए थे । कि हत्या कर दी गई । मृत बालक महाराजगंज निवासी द्वारिका मांझी का इकलौता पुत्र है । इस संबंध में ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार बसंतपुर गांव में लंगड़ मांझी के परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए द्वारिका माझी अपने इकलौते पुत्र के साथ सपरिवार आए हुए थे । बुधवार की सुबह लगभग दस बजे द्वारिका माँझी के पुत्र 7 वर्षीय पूजन कुमार को खोज बिन किया जाने लगा । इसी क्रम में शाम पांच बजे अचानक उसका शव मिला । जिससे इलाके में सनसनी फैल गई । मांगलिक कार्यक्रम वाले घर में पल भर में कोहराम मच गया ।
सात वर्षीय बालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
Reviewed by
U NEWS LIVE INDIA BIHAR
on
8:09 PM
Rating:
5
No comments: