Header Ads

Seo Services

पूर्वी चंपारण घोड़ासहन विद्यालय उर्दू परिसर में शुक्रवार को प्रथम श्रेणी से मैट्रिक व इंटर उत्तीर्ण 87 सम्मानित छात्र-छात्राओं को किया गया

पूर्वी चंपारण घोड़ासहन से कुमार गौरव की रिपोर्टिंग



प्रथम श्रेणी से मैट्रिक व इंटर उत्तीर्ण 87 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानितराजकीय मध्य विद्यालय उर्दू परिसर में शुक्रवार को ग्राम कचहरी घोड़ासहन उत्तरी द्वारा मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा...  प्रथम श्रेणी से मैट्रिक व इंटर उत्तीर्ण 87 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

राजकीय मध्य विद्यालय उर्दू परिसर में शुक्रवार को ग्राम कचहरी घोड़ासहन उत्तरी द्वारा मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेघा सह सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। जिसमें घोड़ासहन उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के विशाल कुमार, पूजा कुमारी, राजनंदनी कुमारी, नीतीश कुमार निराला, विक्रम कुमार, राजेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, विकास कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, राहुल कुमार चौरसिया समेत लगभग 87 छात्र-छात्राओं को समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि सफल छात्रों को सम्मान व पुरस्कार देने से उनमें और बेहतर करने की प्रेरणा उत्पन्न होती है। समय से मिले उचित सम्मान से छात्र-छात्राओं के बीच एक स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। सम्मान व पुरस्कार युवा प्रतिभा को और निखारता है। उन्होंने समारोह के आयोजनकर्ता सरपंच संतोष कुमार जायसवाल व मुखिया चंदेश्वर प्रसाद जायसवाल को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद व बधाई दिया। मंच का संचालन शिक्षक अजय कुमार समदर्शी द्वारा की गई। 


मौके पर डॉ अशोक कुमार, श्याम कुमार, मो सरफुद्दीन, मो.अमानुल्लाह अंसारी, माधो साह, भिखारी साह, बैधनाथ पांडेय, अरुण पाण्डेय, अस्तानन्द प्रसाद, मनोज जायसवाल, जइलाल दास, इंद्रदेव दास, शीतल साह, रामसेवक साह, प्रधान शिक्षक चंद्रशेखर कुमार, विनोद जायसवाल, आकाश जायसवाल, मंजेश जायसवाल, नंदलाल प्रसाद, मो.समसुल अंसारी, अनवर अंसारी, हनीफ अंसारी, कमरुल होदा आदि लोग मौजूद थे। 



No comments:

Powered by Blogger.