महुलिया बॉर्डर से चार कार्टून शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बाइक से करता था शराब की तस्करी ।।
भारत नेपाल सीमा के बी कंपनी कुण्डवा चैनपुर एसएसबी के द्वारा चार कार्टुन नेपाल सौफी शराब सहित एक बाइक सवार दो युवक को बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है यह करवाई पिलर संख्या 348/10 के महुलिया बॉर्डर के समीप से हुई, पकडे गए दोनों तस्करो की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के रुपौलिया गाँव निवासी रविआलम ,व् महमुदिन आलम के रूप में हुई है दोनों को नियमित गस्ती के दौरान एसएसबी ने पकड़ा , पकडे गए दोनों तस्करो को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है , जानकरी एसएसबी 20वी वाहिनी के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमान्डर संजय कुमार सिंह ने दी ।।

No comments: