Header Ads

Seo Services

पूर्व में किए केस को लेकर मारपीट कर महिला को किया जख्मी

 महिला को बेहतर इलाज के लिए बेतिया सदर हॉस्पिटल में परिवार वालों ने किया एडमिट 

महिला के आवेदन पर 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

मझौलिया :-पूर्व में किए गए प्राथमिकी को लेकर 8 दबंगों ने घर में घुसकर महिला एवं उसके बच्चे को तेज हथियार से मार पीट कर जख्मी कर दिया है। यह घटना धोकरहा पंचायत के भलुई गांव की है ।इस संदर्भ में बताया जाता है कि मुन्नी देवी अपने घर में कामकाज निपटा रही थी ।तभी उसके पड़ोसी घर में घुस गए एवं केस को उठाने को लेकर कहने लगे महिला जब इसका विरोध करने लगी तो उसे पीट-पीटकर जख्मी कर दिया।

बुरे नियत से कपड़ा फाड़ने लगे बुरे नियत से दूसरे जगह ले जा रहे थे।तभी जब हो हल्ला किया तो राजेश महतो ने फरसा से सिर पर हमला कर दिये जिससे मैं लहूलुहान हो गयी। तभी आनन-फानन में गांव के लोगों द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए मझौलिया पीएचसी लाया गया ।जहां पर डॉक्टर की टीम ने उसे बेतिया रेफर कर दिया। इस संदर्भ में मझौलिया थाना में आवेदन देकर उसने 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 अभियुक्तों में राजेश महतो ,महेंद्र महतो, वीरेंद्र महतो ,बीपत महतो, मीना देवी, किरण देवी, सहित अन्य को अभियुक्त बनाया है।

No comments:

Powered by Blogger.