Header Ads

Seo Services

आग लगाने से घर में रखे सभी सामान जलकर नष्ट। स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज

पवन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।



ढाका।ढाका प्रखंड क्षेत्र के महुआवा गांव निवासी इंदल राम, रूपन राम व गगनदेव राम के टाटीनुमा घर में बुधवार की देर शाम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दिया। घर में रखे गैस सिलेंडर, कपड़ा, लता, नगद सहित घरेलू संसाधन के सभी सामग्री जलकर राख हो गया।  आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं स्थानीय लोगों ने अग्नि शाम सेवा के कर्मचारियों को घटना की सूचना दी गई। घटना के कुछ दूरी पर ही अग्निशमन सेवा की गाड़ी आकर नाहर सड़क मार्ग में चक्का धंस गई। जिसके कारण घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने खुले आसमान के नीचे अपना जीवन यापन कर रहा है। वहीं दूसरी ओर घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता इंदल राम ने स्थानीय थाना में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।उक्त घटना को देखते हुए पुलिस व्दारा मामले की जांच में जुट गई है।

No comments:

Powered by Blogger.