Header Ads

Seo Services

ट्रक का पहिया ब्लास्ट होने से बिगड़ा संतुलन, गैस लदा ट्रक पलटा अफरा-तफरी का माहौल। चालक सहित दो घायल ।

राजू शर्मा की रिपोर्ट।।

बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग नानहोसती के समीप गैस लदा सिलेंडर वाला ट्रक  का पहिया ब्लास्ट होने से बिगड़ा चालक का संतुलन जो बेतिया से आ रहा टेंपू में टक्कर मारा दोनों वाहन पेड़ से जा टकराया । वहीं गैस का लड़ा ट्रक  पलट गया ट्रक के मोबील से ट्रक चालक बुरी तरह जल गया । वहीं टैंपू में सवार एक महिला का दाहिना हाथ टूट गया एवं गंभीर रूप से जख्मी हो गई सूचना मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता  दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए पुलिस ने मौके पर अग्नि दस्ता का वाहन बुला ली । थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी  ने बताया कि जख्मी को इलाज के लिए बेतिया एमजेके अस्पताल भेज दिया गया है।गैस  सिलेंडर से पलटा ट्रक का नंबर एन टी 02 एन 5302  पुलिस हिरासत में है। वही टेंपो लालसरिया के जय लाल साहनी का बताया जा रहा है। गैस का ट्रक पलटने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया लोगों में चर्चा का विषय बना था कि भगवान का शुक्र है कि कोई हादसा नहीं हुआ। टेंपू पर सवार महिला रामनगर बनकट पंचायत के भटवालिया की बताई जा रही है।

No comments:

Powered by Blogger.