ढांगरटोली छापेमारी कर तीन सौ लीटर अर्द्धनिर्मित शराब और पच्चीस लीटर चुलाई शराब जब्त किया
राजा कुमार साह की रिपोर्ट
पताही: पुलिस द्वारा शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनफरवा पंचायत स्थित ढांगरटोली महादलित चौक पर शुक्रवार को छापेमारी कर तीन सौ लीटर अर्द्धनिर्मित शराब और पच्चीस लीटर चुलाई शराब जब्त किया है। थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि चिन्हित पांच शराब कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
बताया कि महादलित बस्ती मे लगातार अभियान चलाकर शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया जा रहा है। बताया कि 30 गैलन में 3 सौ लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब बरामद किया गया। यह छापेमारी एक साथ टीम बनाकर 5 लोगों के घर की गई। वहीं खेत में खोदकर भारी मात्रा में छुपा कर रखे गए शराब जब्त किए गए।

No comments: