अचानक मौसम ने खाया पलटा तेज हवा के साथ बारिश ।
राजू शर्मा की रिपोर्ट।
मौसम ने दिखाया अपना जलवा उमस भरी गर्मी से मिली निजात।
मझौलिया में आज ,मौसम ने अपना रुख भरी जलवा दिखाया है।आज सुबह से ही आसमान में काले रंग के बादल छाए हुए एवम बिजली भी चमकने के साथ तेज गति से हवा एवं बारिश हो रही है अभी तक कही भी अप्रिय घटना की जानकारी प्राप्त नही हुआ है । और सभी जीव-जंतुओं अपने-अपने सुरक्षित स्थान पर छुपे हुए है माने कि आज इंद्र भगवान ने शायद धरती पर आसमान से कहर बरसा रहे है। जो किसानों के गन्ने के लिए राम बान साबित हो रहा है। तपती धूप एवं उमस भरी गर्मी से राहत मिली है । सुख रहे गन्ने के खेत के लिये किसानों में खुशी की लहर सी दौड़ गई है।

मझौलिया मे बारिश कहा हुआ है राजू भाई
ReplyDelete