नीतीश के बिहार में अभी भी देशी चलाई शराब बनाने का धंधा ढल्ले से संचालित हो रहा है ,शराब कारोबारी हुए बेलगाम ।।
मझौलिया संवाददाता।।
जिस तरह बिहार में शराबबंदी को सख्ती में लागू किया गया है।शराब बंदी के बावजूद भी शराब लगातार पकड़ी जा रही है । सिर्फ इतना ही नही शराब का कालाबाजारी रुकने का नाम ही नही ले रही है मजे की बात यह है कि इस बीच सोशल मिडीया पर भी देशी चुलाई शराब बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है ।परंतु आये दिन जिस तरह से मझौलिया प्रखंड के भिन्न-भिन्न पंचायतों में प्रतिदिन अवैध शराब बनाने का धंधा ढल्ये से संचालित है। बार बार मझौलिया पुलिस कार्यवाही करती है परंतु अवैध शराब बनाने वाले नए तरीके इस्तेमाल कर अवैध शराब बनाते हैं। अब यह काम मध्यरात्रि में हो रहा है सूत्रों की मानें तो शराब कारोबारी शराब को कभी पुल के नीचे ,कभी झाड़ी में तो कभी जमीन में छिपाकर संग्रहित कर रहे हैं।

No comments: