लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को जिले में होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार की शाम छह बजे से प्रचार थम गया।...
मोतिहारी। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को जिले में होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार की शाम छह बजे से प्रचार थम गया। अब आम मतदाताओं के फैसले का इंतजार है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रमण कुमार ने कहा कि जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों के 3269 मतदान केंद्रों पर मतदाता 12 मई की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कर सकेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। लोग भयमुक्त होकर मतदान करेंगे। मतदान से पूर्व जिले में 10 हजार 898 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। इनके मतों को सुरक्षित रखा गया है। इन मतदाताओं में सरकारी सेवा में कार्यरत व मतदान कार्य में कार्यरत चालक आदि शामिल हैं। बताया कि पश्चिम चंपारण लोकसभा में 2336, पूर्वी चंपारण में 5977 व शिवहर लोस में 2585 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इस चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक तरीके से सेवा मतदाताओं को पोस्टल बैलेट पेपर भेजा गया है। जिले के 4430 मतदाताओं को पोस्टल बैलेट पेपर भेजा गया है। 23 मई की सुबह तक उनके प्राप्त मतों की गिनती की जाएगी। इन मतदाताओं में पूर्वी चंपारण के 3646 मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं को बांटे गए हैं फोटोयुक्त वोटर स्लिप मतदाताओं की सुविधा के लिए घर-घर जाकर फोटो वोटर स्लिप बांटे गए हैं। पूर्वी चंपारण लोस में 15 लाख 77 हजार 643 मतदाताओं को व शिवहर के 16 लाख 23 हजार 168 मतदाताओं को अब तक वोटर स्लीप दिए जा चुके हैं। मतदान की तिथि से एक माह पूर्व मतदाताओं को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। डीएम ने कहा कि बीएलओ को मतदान में भी लगाया गया है। जिले के 3269 बीएलओ में 2366 को चुनाव कार्य में लगाया गया है। उनकी जगह पर सहायक बीएलओ को कार्य की जिम्मेदारी दी जाएगी। बताया कि 1793 मतदान केंद्रों पर पर्दानशीं महिलाओं की पहचान के लिए महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 2376 मतदान केंद्रों पर पीडब्ल्यूडी वोटरों के सहयोग के लिए स्काउट के छात्रों को व ग्रामीण क्षेत्र के 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सहयोग के लिए तैनात किया गया है। उन्हें मतदान के दिन के लिए मानदेय भी दिया जाएगा। जिले में 69 मतदान केंद्रों को मॉडल बनाया गया है। 24 मतदान केंद्रों महिला मतदानकर्मी व दो पर पीडब्ल्यूडी मतदानकर्मी बहाल किए गए हैं। जिले के 66 मतादन केंद्रों से लाइव बेबकास्टिग की सुविधा होगी। 883 भवन के 1589 मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं माइक्रो ऑब्जर्वर जिले के 883 भवन में 1589 मतदान केंद्रों पर माइक्रोऑब्जर्वर को प्रतिनियुक्त किया गया है। पहली बार जिले में ब्रेल लिपि के जानकार 176 वोटरों को पहचान पत्र दिया गया है। यह पहचान पत्र बेंगलूरू से मंगाया गया है। बताया गया कि जिले में कुल 1133 पीसीपी, 318 सेक्टर, 27 जोनल व 12 सुपर जोनल अधिकारी की तैनाती की गई है। केंद्रीय पुलिस व बिहार पुलिस को लगाया जाएगा। किसी भी मतदान केंद्र पर होमगार्ड के जवान नहीं लगाए जाएंगे। आज मतदानकर्मियों को किया जाएगा रवाना जिले के मतदान केंद्रों पर शनिवार को मतदानकर्मियों को रवाना किया जाएगा। मुंशी सिंह कॉलेज स्थित वज्रगृह में संयुक्त संबोधन के बाद मतदानकर्मियों को मतदान केंद्र पर रवाना किया जाएगा। पीसीसीपी वाहनों में जीपीएस लगाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने की जरूरत है। प्रत्याशी के खुद के वाहन के अलावा सात वाहनों को दी जाएगी स्वीकृति डीएम ने कहा कि मतदान के प्रचार समाप्त होने के साथ उन्हें दी गई वाहनों की स्वीकृति भी आज समाप्त हो गई है। नए स्तर से वाहनों की स्वीकृति दी जाएगी। प्रत्याशी के लिए एक उसके एजेंट के लिए एक व विधानसभा स्तर पर छह वाहनों की स्वीकृति दी जा सकती है। इन वाहनों पर पांच से अधिक लोग नहीं बैठेंगे। साथ ही इससे मतदाताओं को लाना व पहुंचाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन लेकर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 8374 लोगों पर जारी हुआ है वारंट अबतक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में 74 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 35182 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 28351 ने बंध पत्र भरा है। 8374 लोगों के बंधपत्र नहीं भरे जाने की स्थिति में वारंट जारी किया गया है। 163 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई की गई है

No comments: