रामगढ़वा के अब्बास अली हुए नोबेल अवार्ड से सम्मानित
रामगढ़वा से सरफुल्लाह हुसैन की रिपोर्ट
रामगढ़वा। प्रखण्ड के एक छोटे से गाँव डुमरी के रहने वाले और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कौंसिल के प्रदेश प्रभारी अब्बास अली को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नि साह तरफ से शनिवार को मुंबई के एक होटल में बाबा साहेब अम्बेडकर नोबेल अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया।
एक सुदूर गाँव से सम्बंध रखने वाले 60 वर्षीय अब्बास अली बताते हैं कि मैं एक सामाजिक आदमी हुँ, औऱ मझे समाज की सेवा करना अच्छा लगता है। और सामाजिक काम करने में मुझे बहुत अड़चने आ रही थी। इस से निपटने के लिए मुझे कोई प्लेटफार्म नहीं था। तब मैं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कौंसिल जॉइन किया। और इसी के जरिये मैं समाजिक कामों को बखूबी अंजाम देता हूँ। और इन्हीं कामों के बदौलत मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नि साह द्वारा डॉ बाबा साहेब अंबेडकर नोबेल अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड के मिलने से मेरा हौसला और बढ़ गया है। आज जैसे मैं सामाजिक काम करता हूँ, लोगों के साथ रहता हूँ, लोगों से मिलता हुँ अब आगे भी ऐसा लोगों के बीच जाता रहूंगा, और यूँही सभों से मिलता रहूंगा। ये अवार्ड लोगों के मुहब्बतों का नतीजा है।
अब्बास अली को डॉ बाबा साहेब अंबेडकर नोबेल अवार्ड 2019 से सम्मानित होने पर कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष मेडिकल विभाग डॉ मनीष कुमार, पुर्वी चम्पारण ज़िला अध्यक्ष सोमेश्वर प्रसाद कुशवाहा, विमल कुमार रुंगटा, सदरे आलम, हाफिज अलाउद्दीन, सुरेश कुमार, डॉ मुराद आलम, वरिष्ठ समाज सेवी डॉ कफील अहमद,ज़ुबैर अंसारी, प्रदेश युवा कोंग्रेस प्रधान महासचिव बिहार प्रो अखिलेश दयाल, प्रखण्ड मीडिया प्रभारी सरफुल्लाह हुसैन सहित पूरे इलाके के लोगों में खुशी है।

No comments: