सारण मे जल संकट को लेकर राजद नेता ने उठाई बुलंद आवाज
सारण जिले के तमाम पंचायत में पानी के लिए हाहाकार मचा है:- सुनील राय ,युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष ,बिहार।
छपरा/ आज दिनांक 18. 12. 2019 को युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राय ने कहा कि बढ़ रहे तापमान के साथ हैं जिला के तमाम पंचायत में पानी की किल्लत को दूर करने में जिला प्रशासन गंभीर नहीं हो रहा है नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है प्रशासन की नाकामियों के कारण पूरे जिले के पंचायत में ग्रामीण जनता जल संकट की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण लोगों को पीने का पानी का संकट सता रहा है अधिकांश चापाकल सूख चुके हैं तलाब और पोखरा में पानी नहीं है नहरों में पानी की समस्या के लिए जिला प्रशासन सचेत होता तो यह हालत आज उत्पन्न नहीं होता सुनील राय ने जिला प्रशासन से मांग की अविलंब सभी जिले के पंचायतों में खराब पड़े चापाकल को मरम्मत कराए सभी पंचायतों में पानी की तंत्र की व्यवस्था की जाए जिले के सभी नहरों में पानी छोड़ने की व्यवस्था भी की जाए उन्होंने जिला प्रशासन को कहे कि समय रहते इसकी व्यवस्था नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा नीतीश कुमार उर्फ पलटू राम की नल जल योजना पूरी तरह से फ्लॉप है आज ग्रामीण जनता पानी के लिए तरस रहे हैं राज्य सरकार और जिला प्रशासन सोई हुई है

No comments: