Header Ads

Seo Services

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान को लेकर पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश पांडेय मधुबन से दौड़ते हुए पहुंचे सुदूर राजेपुर थाना क्षेत्र

पकड़ीदयाल संवाददाता राजा कुमार साह की रिपोर्ट

पकड़ीदयाल आगामी 12 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर मोतिहारी पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।

इसी कड़ी में लोगों को शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान करने को लेकर पकड़ीदयाल डीएसपी  दिनेश पांडेय अहले सुबह मधुबन से दौड़ते हुए राजेपुर पहुँचे।

इसके बाद शिवहर  एवं मुज़फ़्फ़रपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के सारे बंदोबस्त को देखे और सभी पारा मिलिट्री  फोर्सेज के साथ मीटिंग किये।

साथ हीं लोगों को भयमुक्त,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिए।

इन्होंने बताया कि पकड़ीदयाल बॉर्डर के अंतर जिला बॉर्डर पर भी चेक पोस्ट बनाया गया है और सुरक्षा के सारे इंतजाम पूरा कर लिया गया है।

No comments:

Powered by Blogger.