Header Ads

Seo Services

दो कार्टून शराब बरामद मौके से हुआ फरार कारोबारी



बगहा अनुमंडल के बिभिन्न जगहों पर लोक सभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु नदी थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें छापेमारी अभियान के तहत दो कार्टून एटपीएम शराब बरामद किया गया । थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दियारा क्षेत्र के मदरहवा रेता में शराब की एक बड़ी खेप निकलने वाली है । पुलिस बल के साथ मिलकर छापेमारी अभियान चलायी गयी । जहॉ दो कार्टून मे रखे गये 96 पीस अंग्रेजी शराब गन्ना की खेत से बरामद किया गया । उन्होने बताया कि उक्त शराब गन्ना के खेत मे शराब कारोबारियों के द्वारा छुपा कर रखा गया था । जो पुलिस को देख कर कारोबारी भागने मे सफल रहा । थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारियों को चिन्हित किया जा रहा है । तथा बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात शराब कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है । तथा खोजबीन जारी है । चुनाव को लेकर थाना पुलिस द्वारा अन्य विंदुवो पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई हैं ।

No comments:

Powered by Blogger.