लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडे व सी आई एस एफ कमाण्डेन्ट एस के यादव ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के सभी बूथों का भौगोलिक निरीक्षण
राजा कुमार साह की रिपोर्ट
फेनहारा:- थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडे व सी आई एस एफ कमाण्डेन्ट एस के यादव ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के सभी बूथों का भौगोलिक निरीक्षण करते हुए फ्लैग मार्च भी किया इस दौरान थानाध्यक्ष राकेश गोसाई को अपराधिक गतिविधियों व असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया पकड़ीदयाल डीएसपी श्री दिनेश कुमार पांडे ने कहा की बिना डर भय के आप सभी अपने अपने बूथ पर जा कर मतदान करें अगर कोई मतदाता को मतदान करने में बाधा डालने की शिकायत मिलने पर कड़ी करवाई की जाएगी मौके पर, थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं, जमदार , सुबोध कुमार सिंह सहित सी अाई एस एफ और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

No comments: