नेपाली गांजा तस्करी के खिलाफ एसएसबी ने की कारवाई
बिहार मोतिहारी जिले सीम है भारत और नेपाल का है।
महुआवा थाना क्षेत्र में, 71वी वाहिनी एस एस बी सीमा चौकी महुआवा कैंप के जवानों के द्वारा की गई कार्यवाही में सीमावर्ती ग्राम कटकेंनवा के कटकेनवा चौक के समीप 13.5 किलोग्राम नेपाली गांजा के साथ एक तस्कर को उस समय धर दबोचा गया जब वह गांजे की खेप किसी अन्य अज्ञात को देने वाला था l गिरफ्तार किया गए तस्कर की पहचान भारतीय नागरिक, जो महुआवा थाना अंतर्गत कटकेनवा ग्राम के रविन्द्र कुमार (उम्र 32 वर्ष) रूप में किया गया है l गांजा तस्करी में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों की भागीदारी है, और होली के समय मांग को ध्यान में रखते हुए और मोटा मुनाफा को ध्यान में रखते हुए नेपाली गांजा तस्करी में लोग जुड़े हुए हैl आवश्यक कागजी प्रक्रिया के पश्चात,जब्त किए गए नेपाली गांजा व तस्कर को पुलिस थाना महुआवां को सौप दिया जायेगा l

No comments: