खाद तस्करी के खिलाफ एसएसबी 71वी वाहिनी की लगातार कारवाई जारी
बिहार मोतिहारी जिले घोडासहन के झारोखर थाना क्षेत्र में 71वी वाहिनी एस एस बी सीमा चौकी जमुनिया कैंप के जवानों के द्वारा गत शाम की गई कार्यवाही में एक तस्कर को सीमावर्ती डामर चौक के समीप 20 बोरी उर्वरक व 1 टाटा मैजिक के साथ गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार किया गए तस्कर की पहचान भारतीय नागरिक ग्राम खरसलवा, जमुनिया के निवासी अर्जुन कुमार राज, उम्र 25 वर्ष के रूप में किया गया है lखाद तस्करी में मोटा मुनाफा और मौजूदा कानून को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र की जनता, उर्वरक विक्रेता, महिलाओं और बच्चों की बहुत बड़ी भागीदारी है l सोचने वाली बात यह है की जब उर्वरक विक्रेता को कृषि सलाहकार के निगरानी में उर्वरक की बिक्री करनी है तो नेपाल को उर्वरक कॉन बेच रहा है l जिम्मेदार विभाग मलाई के बदले इन सभी उर्वरक विक्रेताओं पर कार्यवाही से बच रहा है, ताकि मालाई खाते रहेl भारतीय किसानों का हिस्से का उर्वरक नेपाल क्यों भेजा जा रहा है lआवश्यक कागजी प्रक्रिया के पश्चात,जब्त किए गए उर्वरक व वाहन को कृषि कार्यालय घोड़ासहन को सौप दिया जायेगा l
स्थानीय कानून व्यवस्था पर भी उंगली खड़ा हो रही है और स्थानीय थाना पर भी बहुत से मामले को सलटने की मामला आता है और इसी कारण भारत से नेपाल और नेपाल से भारत अपराधिक गतिविधियां बढ़ती है।


No comments: