आई हॉस्पिटल आंख फोड़वा कांड में अंधेपन को लेकर प्ले कार्ड लेकर मानव श्रृंखला बनाया और नारेबाजी किया गया,आचार्य चंद्र किशोर परासर
बिहार मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल आंख फोड़वा कांड में अंधेपन के शिकार हुए तीन दर्जन मरीजों को न्याय दिलाने के लिए आज बिहार सिविल सोसायटी; राष्ट्रीय जन जन पार्टी और युवा संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रांगण में स्थित श्री कृष्ण पार्क में संगठन के कार्यकर्ताओं ने अंधेपन के शिकार हुए मरीजों के साथ मिलकर हाथों में नारे लिखे हुए प्ले कार्ड लेकर मानव श्रृंखला बनाया और नारेबाजी की। तत्पश्चात महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त अंधेपन के शिकार हुए दर्जनों मरीज और उनके परिजन भी उपस्थित हुए। महापंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि अंधेपन के शिकार हुए मरीजों को न्याय मिले बगैर यदि मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल को विधि विरुद्ध ढंग से खोला गया तो मरीज और इन तीनों संगठन के नेता एवं कार्यकर्ता उसका विरोध अस्पताल के गेट को जाम कर करेंगे। साथ ही महापंचायत में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि इस दुर्घटना के 12 सप्ताह बीत जाने के उपरांत भी अब तक ब्रह्मपुरा कांड संख्या 306/2021की जांच की प्राथमिकी में किसी भी नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया जाना पुलिस एवं प्रशासन के हॉस्पिटल प्रबंधन से मिलीभगत का संकेत देता है। इसलिए बिहार सरकार उच्च न्यायालय पटना के अवकाश प्राप्त किसी न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन कर उसके रिपोर्ट के आलोक में दोषियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई का आदेश दें। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि अंधेपन की दुर्घटना के 85 दिन बीत जाने के उपरांत भी सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा मरीजों के हित में किसी प्रकार का ठोस कदम नहीं उठाया जाना चिंताजनक और पूर्वाग्रह पूर्ण है। अतः अंधेपन के दुर्घटना के सौवें दिन अर्थात 2 मार्च को तीनों संगठन के संयुक्त तत्वावधान में काला दिवस का आयोजन किया जाएगा और मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल के गेट से समाहरणालय तक काला पट्टी बांधकर आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। महापंचायत में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि निकट भविष्य में तीनों संगठनों का प्रतिनिधिमंडल अंधेपन के शिकार हुए मरीजों के साथ पटना जाकर राज्यपाल; मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर आंख के बदले आंख का प्रत्यारोपण किए जाने एवं सभी मरीजों को 20- 20 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग करेगा। महापंचायत में आचार्य चंद्र किशोर पाराशर सरपंच बने तथा मुकेश कुमार श्रीवास्तव; अनय राज; कंचन चौधरी; राजा बाबू ने पंच की भूमिका निभाई।
मानव श्रृंखला एवं महापंचायत के पूर्व बिहार सिविल सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य चंद किशोर पाराशर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव और युवा संघर्ष शक्ति के राष्ट्रीय संयोजक अनिराज के नेतृत्व में अंधेपन के शिकार हुए मरीजों का एक प्रतिनिधिमंडल श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर बाबू साहेब झा से मिलकर एक लिखित मांग पत्र हस्तगत कराया जिसमें आंख के प्रत्यारोपण की मांग की गई अधीक्षक ने अपने यहां इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की बात करते हुए कहा कि इसे वे उच्च पदाधिकारी के यहां अभिलंब अनुशंसा कर भेज देंगे प्रतिनिधिमंडल में गोपी देवी गुंजा कुमारी प्रमिला देवी कंचन चौधरी सुमति देवी रीमा देवी संजय पांडे सुमन सिंह सुखदेव से राजा बाबू आदि शामिल हुए।

No comments: