बिना कागजात के बिजली जलाने पर सात पर केस
पत्रकार प्रदीप कुमार की रिपोर्ट यू न्यूज़ लाइव बिहार
बिहार मोतिहारी कुंडवाचैनपुर बिना वैद्य कागजात के चोरी कर बिजली जलाने वालों के खिलाफ विभाग ने भी कमर कस ली है।
इसी क्रम मे पन्द्रह फरवरी को घोड़ासहन थाना क्षेत्र के अररिया गांव मे कनीय अभियंता विद्युत विभाग घोड़ासहन मनोज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी।छापेमारी मे सात लोगों को बिना वैद्य कागजात बिजली जलाते हुए पकड़ा गया।विद्युत चोरी मे पकडे गये लोगों मे सुदामा राय,सोगारथ राय,नगीना राय, सुनील राय, रामाधार राय ,उपेंद्र साह एवं राधे साह है। सहायक विद्युत अभियंता घोड़ासहन आलोक कुमार सिंह ने बुधवार को कुण्डवा चैनपुर थाने मे सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुष्टि थानाध्यक्ष रमण कुमार ने की।
बिजली चोरी में प्राथमिकी: घोड़ासहन। विद्युत सहायक अभियंता आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में जारी अभियान के क्रम में प्रखंड के नोनौरा ग्राम के शैलेश कुमार यादव के विरूद्ध 55198 रुपय जुर्माना वसूला गया।

No comments: