बिहार मोतिहारी के रजिस्ट्रार के ठिकानों पर निगरानी ने दी दस्तक, सिर्फ एक एकाउंट से मिले 74 लाख रुपए जप्त हुआ
पत्रकार प्रदीप कुमार चीफ ब्यूरो रिपोर्ट
मोतिहारी : बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी विभाग, विशेष निगरानी विभाग और आर्थिक अपराध इकाई द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को एक और बड़े अधिकारी के काली कमाई को पकड़ने के लिए निगरानी की टीम अब पहुंची है मोतिहारी के रजिस्ट्रार ब्रिज बिहारी शरण के ठिकानों पर
बताया गया कि एक अकाउंट में 74 लाख रुपए होने की जानकारी मिली है। पटना के पुर्णेंदु नगर मे तीन मंजिला आवास में छापेमारी मिली है। वहीं निगरानी की टीम उनके पिता के आवास पर भी पहुंची है, जहां से पांच लाख रुपए की बरामद की गई है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़े अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। बताया गया कि अपने दस साल की नौकरी में उन्होंने करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है।

No comments: