Header Ads

Seo Services

आदापुर थाना क्षेत्र में खाद तस्करी के खिलाफ एसएसबी की लगातार कारवाई जारी

U NEWS LIVE INDIA BIHAR के खबर है 
बिहार मोतिहारी जिले के पड़ोसी देश परदेस नेपाल है। और बॉर्डर भारत नेपाल का है। 71वी वाहिनी एस एस बी सीमा चौकी बेलदारवा मठ कैंप के जवानों के द्वारा आज  की गई कार्यवाही में सीमावर्ती ग्राम इस्लामपुर के समीप तस्करी के लिए छिपा कर रखे गए 21 बोरी उर्वरक  व दो साइकिल को पकड़ा गया है l अहले सुबह जैसे ही तस्करो की टीम छिपाए गए उर्वरक को सीमा पार ले जाने के लिए पहुंची थी, तो एसएसबी की टीम ने धावा बोला, जिससे तस्कर अपनी साइकिल और उर्वरक छोड़कर नेपाल में भाग गए तथा कुछ ग्राम के घरों में छिप गएlखाद तस्करी  में सीमावर्ती क्षेत्र की जनता, उर्वरक विक्रेता, महिलाओं और बच्चों की बहुत बड़ी भागीदारी है l सोचने वाली बात यह है की जब उर्वरक विक्रेता को कृषि सलाहकार के निगरानी में उर्वरक की बिक्री करनी है तो नेपाल को उर्वरक कॉन बेच रहा है l  भारतीय किसानों का हिस्से का उर्वरक नेपाल क्यों भेजा जा रहा है l 
ज्वलंत प्रश्न यह है कि 

1. इतना सारा उर्वरक आता कहा से हैl
2. कॉन कॉन स्टोर करके नेपाल भेजवाता हैl*
3. एसएसबी के अलावा कोई और विभाग क्यों नही पकड़ता
4. इस तस्करी के खेल में कॉन कॉन शामिल है।
5. उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा किसको किसको सेवा दी जा रही है।
 आवश्यक कागजी प्रक्रिया के पश्चात,जब्त किए गए उर्वरक व साइकिल को कस्टम कार्यालय मोतिहारी को सौप दिया गया है l

No comments:

Powered by Blogger.