Header Ads

Seo Services

नेपाली शराब तस्करी के खिलाफ एसएसबी की लगातार कारवाई करती रहती है

बिहार में भारत नेपाल सीमा है ओपन बॉर्डर के कारण रातों और दिनों में   भारत से नेपाल ले जाया करते हैं  व्यक्ति और नेपाल से भी भारत में  कल रात आदापुर थाना क्षेत्र में, 71वी वाहिनी एस एस बी सीमा चौकी बेलडरवामठ कैंप के जवानों के द्वारा की गई कार्यवाही में एक तस्कर को सीमावर्ती ग्राम लालाछपरा  के समीप  16 बोतल नेपाली बियर शराब, 4 बोतल ब्लैक ओक शराब व एक मोटरसाइकिल  के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार किया गए तस्कर की पहचान भारतीय नागरिक, जो आदापुर थाना अंतर्गत जमुनापुर ग्राम के  विशाल कुमार गुप्ता, उम्र 26 वर्ष  के रूप में किया गया है l शराब तस्करी  में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों और बच्चों की बहुत बड़ी भागीदारी है l आवश्यक कागजी प्रक्रिया के पश्चात,जब्त किए गए शराब व मोटरसाइकिल को पुलिस थाना आदापुर  को सौप दिया जायेगा l

No comments:

Powered by Blogger.