Header Ads

Seo Services

4355 करोड़ स्कैम का मुख्य आरोपी दलजीत सिंह गिरफ्तार,बिहार रक्सौल भारत नेपाल सीमा बॉर्डर से पकड़ा गया

    U NEWS  LIVE INDIA BIHAR की खास रिपोर्ट
                         अपराधी का फोटो

बिहार मोतिहारी  रक्सौल भारत नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल बॉर्डर से पीएमसी (पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव) बैंक के 4355 करोड़ स्कैम के मुख्य आरोपी बैंक के डायरेक्टर दलजीत सिंह बल को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है. दलजीत सिंह बल पीएमसी बैंक के डायरेक्टर थे और वह भारतीय सीमा पार कर नेपाल भागने के फिराक में थे.पीएमसी बैंक स्कैम के मुख्य आरोपी बैंक के डायरेक्टर दलजीत सिंह बल थे. इस बैंक स्कैम की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है. मामले में कई लोगों के खिलाफ जांच चल रही है. जबकि इस मामले में दलजीत सिंह बल फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश की जा रही थी.दलजीत सिंह बल बराबर जांच एजेंसियों को चकमा देकर फरार हो रहे थे. दलजीत सिंह बल भी नीरव मोदी एवं विजय माल्या की तरह देश छोड़कर नेपाल के रास्ते कनाडा भगाने के फिराक में थे.दलजीत सिंह बल महाराष्ट्र से रक्सौल बॉर्डर तक बड़ी आसानी से पहुंच गया, लेकिन नेपाल में प्रवेश करने से 200 मीटर पहले ही इमीग्रेशन विभाग ने फरार चल रहे पीएमसी बैंक के डायरेक्टर दलजीत सिंह बल को हिरासत में ले लिया. इमिग्रेशन विभाग ने मुंबई के ईओयू को सूचना दे दी है. दलजीत सिंह बल को रक्सौल थाना में रखा गया है. इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ नही बोलने से बच रहे हैं.बता दें कि, इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. दो साल पहले पीएमसी घोटाले में बैंक के प्रमुख अधिकारियों, ऑडिटरों और एचडीआईएल के प्रमोटरों समेत अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने ये गिरफ्तारी की थी. 2019 में 4355 करोड़ का घोटाला हुआ था. ईओडब्ल्यू (इकनॉमिक्स ऑफेंस विंग) अब रक्सौल पहुंचेगी.

No comments:

Powered by Blogger.