मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, CMO ने दी जानकारी
10-Jan-2022 06:32 PM
प्रदीप कुमार चीफ ब्यूरो यू न्यूज़ लाइव बिहार PATNA
इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गये है। सीएम कार्यालय से इस बात की जानकारी दी गयी है। फिलहाल CM नीतीश चिकित्सकों की सलाह पर होम आइसोलेशन में हैं।
सीएमओ ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। जिसमें सीएमओ ने लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जांच में पॉजिटिव हो गये है। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।
https://youtu.be/lPqVw8GEJ18

No comments: